एनपीसीएल पर होने वाली विशाल महापंचायत को लेकर बैठक

अमर सैनी

नोएडा। किसान एकता संघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सोरन सिंह प्रधान की अध्यक्षता में दनकौर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक का संचालन राकेश चौधरी ने किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन सिंह प्रधान ने कहा कि 19 सितम्बर को एनपीसीएल कार्यालय तुगलपुर पर होने वाली विशाल महापंचायत को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आंदोलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशराज सिंह नागर ने कहा कि इस बार एनपीसीएल पर बिजली विभाग की तानाशाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होगी। बिजली की सभी समस्याओं का समाधान होने तक हम डटे रहेंगे। इस मौके पर सोरन प्रधान, देशराज सिंह नागर, मेहरबान, वनीश प्रधान, अखिलेश प्रधान, रवि नागर अट्टा, सतीश कनारसी, उम्मेद एडवोकेट, अरविंद सचिव, डॉ. जफर, ओमवीर समसपुर, मनवीर नागर, सुभाष भाटी, अमित नागर, असलम, प्रवीण चौधरी, परवेज, राकेश चौधरी, मनीष नागर, अकरम चौधरी, अरुण खटाना, मनीष नागर, दुर्गेस शर्मा, गोलू प्रधान आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img