एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगी क्रेन पलटते ही मची भगदड़

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा के भंगेल गांव में एलिवेटेड रोड निर्माणाधीन है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। बुधवार सुबह भी यहां शटरिंग उठाते समय एक क्रेन पलट गई। पुलिस चौकी के पास हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई। क्रेन पलटने से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह यातायात सामान्य कराया।

भंगेल एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 के आगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बनाई जा रही है। यह सड़क करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी है। इसका निर्माण कार्य पिछले कई सालों से चल रहा है। भंगेल गांव में पुलिस चौकी के सामने एक क्रेन शटरिंग उठा रही थी। इसी दौरान अचानक पलट गई। क्रेन पलटते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। कोई व्यक्ति क्रेन की चपेट में नहीं आया, वरना किसी की जान भी जा सकती थी। आनन-फानन में दूसरी क्रेन बुलाई गई और पलटी हुई क्रेन को सीधा किया गया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। वहां से गुजरने वाले लोगों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
13 सितंबर 2023 को निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड से कई लोहे के रॉड एक कार पर गिर गए। इस घटना में भी कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा कई बार छोटी-मोटी घटनाएं भी हो चुकी हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img