दो किलोमीटर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सेक्टर-65 स्थित जल विभाग के कार्यालय से शुरू होकर दो किलोमीटर तक चली। इसमें प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को और जागृत करना है।
यह तिरंगा यात्रा मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सेक्टर-65 स्थित जल विभाग के यूजीआर से शुरू हुई। करीब दो किलोमीटर तक चली और वहीं पर समाप्त हुई। यह तिरंगा यात्रा नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल और जीएम आरपी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें प्राधिकरण के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने भारत माता की जय और अमर शहीद को याद किया। यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।

सभी विभाग तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त तक अलग-अलग विभागों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद हर घर में तिरंगा लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए प्राधिकरण की ओर से सर्किलवार टीमें बनाई गई हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img