Faridabad: फरीदाबाद में गरीबों का राशन हड़प रहे डिपो संचालक, कालाबाजारी का आरोप

Faridabad: फरीदाबाद में गरीबों का राशन हड़प रहे डिपो संचालक, कालाबाजारी का आरोप

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में गरीब जनता के लिए सरकार द्वारा वितरित किए जाने वाले राशन को डिपो संचालक ही हड़प रहे हैं। गांधी कॉलोनी में स्थित एक सरकारी डिपो होल्डर के कारनामे को पब्लिक ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसमें वह राशन की कालाबाजारी करता दिख रहा है। स्थानीय लोगों और बीपीएल कार्ड धारकों का आरोप है कि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा, जबकि यह गुप्त रूप से कहीं और बेचा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी वे राशन लेने जाते हैं, तो डिपो संचालक किसी न किसी बहाने से उन्हें टाल देता है। कई बार कार्ड धारकों को यह कहकर भगा दिया जाता है कि राशन खत्म हो गया है, जबकि पीछे से पूरा सामान कालाबाजारी के लिए भेज दिया जाता है। इस गड़बड़ी का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष है, और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट डिपो संचालकों के लाइसेंस तुरंत रद्द किए जाएं।

लोगों का सवाल है कि जब सरकार गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना चला रही है, तो फिर इन डिपो संचालकों की मनमानी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। प्रशासन की चुप्पी से जनता में गुस्सा बढ़ रहा है, और अब लोग खुलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img