Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Delhi: दिल्ली में नाले में गिरी दो साल की बच्ची, कार सवार युवक ने कूदकर बचाई जान

Delhi: दिल्ली में नाले में गिरी दो साल की बच्ची, कार सवार युवक ने कूदकर बचाई जान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में इंसानियत की एक मिसाल सामने आई है, जहां एक दो साल की मासूम बच्ची नाले में गिर गई और आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। लेकिन ऐसे माहौल में एक राहगीर ने अपनी जान की परवाह किए बिना नाले में छलांग लगा दी और बच्ची की जान बचा ली। घटना विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र के शिवम एनक्लेव के पास की है। आज दोपहर दो साल की एक बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी, तभी अचानक वह पास ही खुले नाले में गिर गई। बच्ची के गिरते ही उसकी मां ने जोर-जोर से चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने खड़े रहे। बच्ची धीरे-धीरे नाले में डूबने लगी और उसका सिर तक पानी में चला गया।

इसी बीच वहां से गुजर रहे सन्नी शर्मा नामक एक युवक, जो कार से जा रहे थे, उन्होंने मां की चीखें सुनीं और तुरंत बिना कुछ सोचे समझे नाले में छलांग लगा दी। उन्होंने डूबती हुई बच्ची को समय रहते बाहर निकाला। बच्ची को बाहर निकालने के बाद तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

सन्नी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने देखा कि महिला मदद के लिए चिल्ला रही है और लोग सिर्फ तमाशा देख रहे हैं। अगर मैं भी खड़ा रह जाता, तो शायद बच्ची नहीं बचती।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आज का समाज किस दिशा में जा रहा है, जहां इंसान की जान बचाने से पहले लोग वीडियो बनाना और तमाशा देखना ज्यादा जरूरी समझते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें