Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

NATO Chief Mark Rutte की भारत-चीन को धमकी: “अगर रूस से तेल लिया तो लगेगा 100% टैरिफ”

NATO Chief Mark Rutte
NATO Chief Mark Rutte की भारत-चीन को धमकी: "अगर रूस से तेल लिया तो लगेगा 100% टैरिफ"

NATO Chief Mark Rutte ने भारत, चीन और ब्राजील को चेतावनी दी है कि अगर वे रूस से तेल और गैस खरीदना जारी रखते हैं, तो उन पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाया जाएगा। क्या भारत पर बढ़ेगा पश्चिमी दबाव?

NATO Chief Mark Rutte की धमकी: भारत, चीन और ब्राजील को रूस से तेल न खरीदने की चेतावनी

NATO Chief Mark Rutte का रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों को सीधी धमकी देते हुए कहा है कि अगर इन देशों ने रूस से तेल और गैस खरीदना बंद नहीं किया, तो उन पर 100% सेकेंडरी सैंक्शंस लगाए जाएंगे। रूट का यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका और पश्चिमी देश रूस पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

Nato chief warns India China Brazil Mark Rutte 100% secondary sanctions for Russia trade '100% Secondary Sanctions लगा दूंगा…', NATO चीफ ने ब्राजील, चीन और भारत को दी चेतावनी; पुतिन की मुश्किलें

“अगर आप भारत के PM हैं, या चीन के राष्ट्रपति हैं…”: NATO Chief Mark Rutte की तीखी भाषा

मार्क रूट ने अपने बयान में बेहद गैर-कूटनीतिक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा:

“अगर आप चीन के राष्ट्रपति हैं, भारत के प्रधानमंत्री हैं या ब्राजील के राष्ट्रपति हैं और आप रूस से अब भी तेल खरीद रहे हैं, तो मैं 100% सेकेंडरी सैंक्शंस लगाने जा रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि इन देशों को अब व्लादिमीर पुतिन पर शांति वार्ता के लिए दबाव बनाना चाहिए, वरना इसका असर सीधे भारत, चीन और ब्राजील की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा।

ट्रंप की धमकी के बाद आया रूट का तीखा बयान

मार्क रूट का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस पर सख्ती के संकेत देने के एक दिन बाद आया है। ट्रंप ने ऐलान किया था कि अगर रूस 50 दिन में शांति समझौते के लिए राज़ी नहीं होता, तो अमेरिका उन देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा जो रूस से तेल और गैस खरीदते हैं।

NATO चीफ की भारत को चेतावनी: बोले-रूस से तेल-गैस खरीदा तो ठोकेंगे 100% टैरिफ | NATO chief Mark Rutte threatens India, China and Brazil, warns of imposing 100% tariff | Hari Bhoomi

हालांकि ट्रंप ने भारत, चीन या ब्राजील का नाम सीधे नहीं लिया था, लेकिन NATO चीफ Mark Rutte ने पूरी तस्वीर साफ कर दी।

भारत-चीन ने रूस से तेल खरीदना क्यों जारी रखा?

2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए। लेकिन भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों ने रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदना जारी रखा, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था को सहारा मिला।

भारत और चीन का यह रुख उनकी ऊर्जा ज़रूरतों और राष्ट्रीय हितों के अनुरूप रहा है। लेकिन अब NATO नेतृत्व इस नीति को सीधे तौर पर चुनौती दे रहा है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

 “पुतिन को फोन करो…”: NATO Chief Mark Rutte का सीधा संदेश

NATO Chief Mark Rutte ने कहा:

“अगर आप बीजिंग, दिल्ली या ब्राजील में बैठते हैं, तो पुतिन को फोन कीजिए और कहिए कि वो शांति वार्ता को गंभीरता से लें। नहीं तो इसका असर आपकी अर्थव्यवस्था पर बुरी तरह पड़ेगा।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें