दिल्ली

Delhi Murder Case: दयालपुर में सरेराह युवक की चाकू से हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर फैलाई सनसनी

Delhi Murder Case: दयालपुर में सरेराह युवक की चाकू से हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर फैलाई सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर और मुस्तफाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने एक युवक पर सरेराह चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, गली नंबर 23 में दो से तीन हमलावरों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना बेरहमी से किया गया कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। डीसीपी आशीष मिश्रा के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है और कई पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने खुद इस हमले का वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने और ऑनलाइन विवाद इस हत्या की बड़ी वजह हो सकती है, जिसने एक मामूली झगड़े को खौफनाक वारदात में बदल दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button