Delhi: स्वामी दयानंद अस्पताल में तीन नई सुविधाओं की शुरुआत, मदर मिल्क बैंक और आई केयर सेंटर का उद्घाटन

Delhi: स्वामी दयानंद अस्पताल में तीन नई सुविधाओं की शुरुआत, मदर मिल्क बैंक और आई केयर सेंटर का उद्घाटन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल स्वामी दयानंद अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान तीन नई अत्याधुनिक सुविधाओं—मदर मिल्क बैंक (CLMC), एडवांस्ड आई केयर सेंटर और नवनिर्मित लाइब्रेरी हाल—का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल को पूर्वी दिल्ली के नागरिकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर किया। इस अवसर पर स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा, निगम आयुक्त संजय खिरवार, एडिशनल कमिश्नर (स्वास्थ्य) पंकज अग्रवाल, शाहदरा नॉर्थ जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद वीर सिंह पंवार और अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. सुनीता कुजूर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर उपस्थित रहे।

अस्पताल में शुरू किया गया मदर मिल्क बैंक (CLMC) नवजात शिशुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह केंद्र उन बच्चों के लिए जीवनदायी साबित होगा, जिन्हें किसी कारणवश मां का दूध उपलब्ध नहीं हो पाता। यहां वैज्ञानिक तरीकों से दूध को संग्रहित कर जरूरतमंद शिशुओं तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा।

इसके साथ ही एडवांस्ड आई केयर सेंटर की शुरुआत से अब आंखों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के जरिए मरीजों का इलाज किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को निजी अस्पतालों के महंगे इलाज और लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।

अस्पताल परिसर में एक नवनिर्मित लाइब्रेरी हाल भी तैयार किया गया है, जो डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के शैक्षिक और पेशेवर विकास में मदद करेगा। इस आधुनिक लाइब्रेरी में मेडिकल से जुड़ी नवीनतम जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नई सुविधाओं के शुरू होने से न केवल नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि आंखों के इलाज के लिए भी लोगों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं मिलेंगी।

अस्पताल प्रशासन ने भी इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि ये सुविधाएं पूर्वी दिल्ली के नागरिकों के लिए एक ‘स्वर्णिम अध्याय’ साबित होंगी।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img