Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Cyber Fraud: विधायक ओम प्रकाश शर्मा का फोन हैक, ठगों ने ₹56 हजार मांगकर लोगों को बनाया निशाना

Delhi cyber fraud, Om Prakash Sharma hack, MLA phone hacked

Delhi Cyber Fraud: विधायक ओम प्रकाश शर्मा का फोन हैक, ठगों ने ₹56 हजार मांगकर लोगों को बनाया निशाना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा का फोन हैक कर ठगों ने उनके परिचितों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि साइबर अपराधी अब आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने विधायक के मोबाइल नंबर से उनके संपर्कों को मैसेज और कॉल कर “ऑनलाइन पेमेंट फेल” होने का बहाना बनाया और ₹56 हजार की तत्काल जरूरत बताकर पैसे मांगने लगे। इतना ही नहीं, ठगों ने लोगों को यह भरोसा भी दिलाने की कोशिश की कि रकम दो घंटे के भीतर वापस कर दी जाएगी, जिससे कई लोग उनके झांसे में आ सकते थे।

विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पहले एक कॉल आया था, जिसमें कहा गया कि उनका एक पार्सल आने वाला है और उन्हें एक नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगर कोई पार्सल है तो सीधे उनके पते पर पहुंचाया जाए।

उन्होंने आगे बताया कि जब बार-बार कॉल आने लगे तो उन्होंने फोन उठाकर कॉल करने वाले को डांटा, जिस पर सामने वाले ने उन्हें धमकी दी कि इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा और एक नंबर पर संपर्क करने को कहा। इसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया।

कुछ ही देर बाद उनके परिचितों को उनके नंबर से एक मैसेज भेजा गया, जिसमें ₹56 हजार की जरूरत बताई गई। इस संदिग्ध गतिविधि का पता चलते ही विधायक ने तुरंत थाना प्रीत विहार में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, पार्सल के बहाने दी गई धमकी को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए और पैसे भेजने से पहले पूरी तरह पुष्टि जरूर करनी चाहिए।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें