Delhi STF Encounter: बदरपुर में कुख्यात अपराधी सलीम उर्फ गंजा घायल, 75 से अधिक मामलों में था शामिल

Delhi STF Encounter: बदरपुर में कुख्यात अपराधी सलीम उर्फ गंजा घायल, 75 से अधिक मामलों में था शामिल
रिपोर्ट: रवि डालमिया
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। बदरपुर इलाके में STF और कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ “गंजा” के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। सलीम पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी सहित 75 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है और वह 20 से ज्यादा मामलों में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा एक शातिर और दुस्साहसी अपराधी है, जो दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी शामिल रहा है। इसके अलावा वह सलीम गैंग के एक अन्य सदस्य की हत्या में भी संलिप्त रहा है। आरोपी नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है और लंबे समय से क्षेत्र में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर STF टीम ने बदरपुर क्षेत्र में आरोपी को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई STF की सतर्कता, तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिणाम है। इस सफलता से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाती रहेगी।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




