उत्तर प्रदेश : बस्ती जिले में दलित नाबालिग किशोरी का अपहरण कर विशेष समुदाय के तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

Basti News (वसीम अहमद) : जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज घटना सामने आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचते कि इससे पहले हिंदू संगठन के पदादिकारी मौके पर पहुंच गए और बवाल शुरू कर दिया। आरोप लगा कि एक दलित नाबालिग किशोरी का अपहरण कर विशेष समुदाय के तीन युवकों ने दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं पीड़ित बेटी की मां कमरे के बाहर बेटी को छोड़ने की गुहार लगाती रही मगर दरिंदो का दिल नहीं पसीजा और तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को छोड़ा। पुलिस को जानकारी दी तो इसके बाद जब कही से न्याय नहीं मिला तो विश्व हिंदू महासंघ के नेताओं ने मोर्चा खोला तब जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो पाया। फिलहाल इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बलात्कारियों की गिरफ्तारी के दबिश देना शुरू कर दिया है।

क्या है पूरी घटना

सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गांव के एक समुदाय के तीन लड़कों द्वारा गैंगरेप की जघन्य वारदात सामने आई। जहां पीड़िता की मां ने सोनहा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 अगस्त की सुबह 9 बजे उसकी लड़की किराने की दुकान पर कुछ सामान खरीदने जा रही कि उसी गांव के तीन युवक बेटी का जबरन मुह बंद कर हाथ पैर पकड़ कर अपने घर लेकर चले गए और 3 घंटे तक उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घर के बाहर ताला लगाकर बारी-बारी से पहरा भी दिया जिससे किसी को शक ना हो, जब धीरे-धीरे घर वालों ने अपनी किशोरी की खोजबीन की तो जानकारी मिली कि उन्ही के गांव के तीन लड़के उसकी पुत्री को घर में ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसको मारा पीटा। तीनों आरोपी उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर के बाहर फेक दिया। इस मामले में विश्व हिंदू महासंघ के अखिलेश कुमार सिंह ने असनहरा चौकी पर पहुंचकर पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाने की मांग की। तब जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

क्या बोले अफसर

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। कहा पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा, गांव में पुलिस पूछताछ के लिए गई है, आरोपियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आश्वस्त किया कि बेटियां सुरक्षित है और अगर कोई घटना होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img