Delhi: अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट, मरीज के पति ने नर्सिंग स्टाफ को धमकाया, गिरफ्तार

Delhi: अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट, मरीज के पति ने नर्सिंग स्टाफ को धमकाया, गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद अस्पतालों की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों के बीच दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के डॉक्टर्स के साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. बुधवार देर रात पत्नी का इलाज करने पहुंचे 56 साल के शख्स ने अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बुधवार रात इसरार नाम का शख्स अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल आया था. उसकी पत्नी को लूज मोशन की शिकायत थी. डॉक्टर ने उनका चेकअप करके दवाई दे दी, लेकिन इसरार दवाई की जगह इंजेक्शन लगाने का दबाव बनाने लगा. डॉक्टर ने जब इंजेक्शन की जरूरत से इनकार किया तो आरोपी इसरार भड़क गया और उसने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ हाथापाई शुरू कर दी.

डॉक्टर का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ रेप हत्या के बारे में भी गलत कहा. वहां मौजूद अस्पताल के स्टाफ ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसमें आरोपी इसरार गाली गलौच करता नजर आ रहा है. वही इस मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि बीएनएस की धारा 221 (लोक सेवक के सरकारी कार्य के निर्वहन में बाधा डालना), 221 (1) सरकारी कर्मचारी को उसकी ड्यूटी से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना और 132 (सरकारी कर्मचारी को उसकी ड्यूटी करने से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत थाना न्यू उस्मान पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी इसरार मोटर पार्ट्स की दुकान चलाता है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img