Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत, हाई अलर्ट पर दिल्ली

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत, हाई अलर्ट पर दिल्ली

रिपोर्ट-रवि-डालमिया

दिल्ली। राजधानी दिल्ली रविवार शाम एक बड़े धमाके से दहल उठी, जब लाल किले के पास खड़ी एक इको वैन में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

दिल्ली फायर सर्विस को धमाके की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसने आसपास खड़ी करीब 7-8 गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाके से सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट पोल तक क्षतिग्रस्त हो गए।

सूत्रों के अनुसार, यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। घटनास्थल से कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। एनआईए और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि धमाका सीएनजी सिलेंडर फटने से हुआ या किसी साजिश का हिस्सा था।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। लाल किला, चांदनी चौक, दरियागंज और मटिया महल इलाके को एहतियातन बंद कर दिया गया है। आसपास की बाजारों को खाली कराया जा रहा है और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतनी तेजी से हुआ कि कुछ ही सेकंड में आग ने आसपास की गाड़ियों को घेर लिया। कई लोग झुलस गए और वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल था। राहत कार्य जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट की वजह तकनीकी खराबी थी या कोई आतंकी साजिश। जांच एजेंसियां घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img