Delhi Covid Update: दिल्ली में कोरोना फिर से सक्रिय, 24 घंटे में 56 नए मामले, एक और मौत

Delhi Covid Update: दिल्ली में कोरोना फिर से सक्रिय, 24 घंटे में 56 नए मामले, एक और मौत

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज होती दिख रही है। बीते 24 घंटों में राजधानी में कोरोना के 56 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। मृतक को निमोनिया के बाद सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी इंजरी (AKI) हुआ था। इससे पहले, एक 60 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हो चुकी है, जो वर्ष 2025 में दिल्ली में संक्रमण से हुई पहली मौत थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दोनों मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। महिला मरीज की आंत ब्लॉक थी और सर्जरी के बाद उन्हें संक्रमण हुआ था।

फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 294 सक्रिय मरीज हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों व मरीजों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों ने भी लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हालात काबू में हैं।

>>>>>>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img