राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव पहुंचेंगे ग्रेटर नोएडा

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव पहुंचेंगे ग्रेटर नोएडा

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए आज मुख्य सचिव का दौरा प्रस्तावित है। वह एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति का जायजा लेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करेंगे।एयरपोर्ट का निर्माण पहले तय समयसीमा के अनुसार सितंबर 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन विभिन्न कारणों से काम में देरी हुई है। खासतौर पर टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना में पिछड़ने के चलते परियोजना अपने लक्ष्य से पीछे चल रही है। अब अधिकारियों ने नया लक्ष्य निर्धारित करते हुए 15 मई तक घरेलू उड़ान संचालन शुरू करने की योजना बनाई है।

मुख्य सचिव के दौरे का मकसद निर्माण में आ रही बाधाओं की समीक्षा कर समय पर काम पूरा कराने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है। अगर निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं हुआ तो परियोजना में और देरी की समस्या खड़ी हो सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रदेश और देश की बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में गिना जा रहा है, लिहाजा शासन स्तर पर भी इसे प्राथमिकता दी जा रही है। अब सबकी निगाहें मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि एयरपोर्ट परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players