Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चार मूर्ति गोलचक्कर पर बनेगा एयरपोर्ट और एक्वा लाइन फेस-2 मेट्रो का इंटीग्रेटेड स्टेशन

दूसरे चरण में बनेंगे 13 स्टेशन
दूसरे चरण में बनेंगे 13 स्टेशन

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोल चक्कर पर गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रैपिड रेल कॉरिडोर और एक्वा लाइन फेज-2 का इंटीग्रेटेड स्टेशन बनेगा। इससे एक्वा लाइन के लिए चार मूर्ति गोल चक्कर से नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित 10 किमी का कॉरिडोर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे करीब 1800-2000 करोड़ रुपये की बचत होगी। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से पेश की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में इसका प्रावधान किया गया है।
दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट, परीचौक, यीडा सिटी के लिए रैपिड रेल बनाने की तैयारी है। करीब 72़ 29 किमी लंबे कॉरिडोर पर ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति पर स्टेशन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। यहीं पर एक्वा लाइन मेट्रो का फेज-2 कॉरिडोर भी मिल रहा है। फेज-2 कॉरिडोर नॉलेज पार्क- 5 तक प्रस्तावित है और नोएडा एयरपोर्ट का कॉरिडोर भी नॉलेज पार्क से होकर जा रहा है। ऐसे में एक्वा लाइन फेज-2 और नोएडा एयरपोर्ट का ही रूट होने से चार मूर्ति से आगे एक्वा लाइन के लिए अलग से कॉरिडोर बनाने की जरूरत नहीं होगी। यमुना प्राधिकरण केअधिकारियों के मुताबिक 10 किमी लंबे कॉरिडोर पर नोएडा एयरपोर्ट के लिए संचालित संचालित होने वाली रैपिड के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

फिल्म सिटी के लिए नहीं बनाना पड़ेगा अलग से कॉरिडोर

नोएडा हवाई अड्डे और यीडा सिटी के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित लाइट मेट्रो रेल के लिए अलग से कॉरिडोर नहीं बनाना पड़ेगा। गाजियाबाद से नोएडा हवाई अड्डे तक जाने वाले कॉरिडोर पर ही फिल्म सिटी के लिए लाइट मेट्रो का संचालन किया जाएगा। लाइट मेट्रो में तीन कोच होंगे। लाइट मेट्रो के संचालन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कुछ प्रमुख स्टेशनों पर लूप का निर्माण किया जाएगा। एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल, मेट्रो व लाइट मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

दूसरे चरण में बनेंगे 13 स्टेशन
गाजियाबाद और नोएडा एयरपोर्ट के बीच रैपिड रेल/मेट्रो के संचालन के लिए बनने जा रहे कॉरिडोर पर कुल 35 स्टेशन होंगे। प्रथम चरण में 22 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में जिन 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा उनमें सूरजपुर, पी-3, ईकोटेक-7, दनकौर, जुनेदपुर, यीडा सेक्टर-17,यीडा सेक्टर-15, यीडा सेक्टर-33, यीडा सेक्टर-32, यीडा सेक्टर-29, यीडा सेक्टर- 30 (रैपिड रेल ), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पीटीसी और एयरोसिटी आदि शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *