Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा. नितिन मदान की अध्यक्षता में हुई
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा. नितिन मदान की अध्यक्षता में हुई

अमर सैनी

नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा. नितिन मदान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा बताई गई समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जनपद के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करने एवं शासन द्वारा सैनिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का पात्र सैनिकों तक शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. नितिन मदान की अध्यक्षता बैठक हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं जैसे भूमि विकास, ग्राम की सड़कों की मरम्मत, जलभराव की समस्या, पुलिस, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार, स्वास्थ सेवाओं संबंधी समस्या तथा अन्य समस्याओं का अनुश्रवण करते हुये सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पूर्व सैनिकों की आज जो समस्या प्राप्त हुई है, उनका निस्तारण समयबद्धता के आधार पर करते हुए रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा सैनिकों के हितार्थ जो जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, उनका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र सैनिकों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने की कार्रवाई करें, ताकि जनपद का कोई भी पात्र सैनिक योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल कपिल कत्याल(अ.प्रा.), कर्नल कपिल बक्शी, एसीपी क्राइम अमित प्रताप सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा आत्री, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, यमुना प्राधिकरण के प्रबंधक कार्तिकेय जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *