Bulldozer Action: नोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 110 बीघा जमीन कब्जामुक्त

Bulldozer Action: नोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 110 बीघा जमीन कब्जामुक्त

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सोरखा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। दादरी तहसील के एसडीएम, नोएडा प्राधिकरण और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर लगभग 110 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। ज़मीन की अनुमानित कीमत करीब 115 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह ज़मीन सोरखा के खसरा नंबर 481, 420, 467, 463, 469 आदि में स्थित है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध कब्जों और पर्यावरणीय खतरों को रोकने के लिए जरूरी थी। भविष्य में भी अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img