दिल्ली

Delhi Accident: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से गिरे बाइक सवार, एक की मौत

Delhi Accident: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से गिरे बाइक सवार, एक की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप से बाइक सवार दो युवक नीचे गिर गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार की मदद से हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से गिर गई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस को मौके से क्षतिग्रस्त बाइक मिली। मृतक की पहचान सोनू (30) के रूप में हुई, जबकि दूसरा युवक सोनू (27) गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए दोनों युवक मामा-भांजे थे और भागीरथी विहार से सरिता विहार जा रहे थे। जांच में पाया गया कि दोनों शराब के नशे में थे, जिसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट से हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बाइक की तेज गति और नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना में किसी अन्य वाहन की टक्कर का हाथ था या यह पूरी तरह से तेज रफ्तार और नशे में होने के कारण हुआ।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players