Noida Road Accident: नोएडा में सड़क हादसों में दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Noida Road Accident: नोएडा में सड़क हादसों में दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। जेवर और सेक्टर ईकोटेक-1 क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना साबौता गांव निवासी हेमराज की है, जो ग्रेटर नोएडा में नौकरी करते थे। 20 नवंबर को ड्यूटी से घर लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हेमराज की मौत हो गई। उनके भाई बलराज सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी घटना में संभल निवासी कमल सिंह 19 अक्टूबर को बाइक से ग्रेटर नोएडा किसी काम से आए थे। वापसी के दौरान भाटी गोल चक्कर के पास उनकी बाइक में एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में उनकी पत्नी सुनीता ने पुलिस से शिकायत की है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है और पुलिस हरसंभव कदम उठा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img