भगवान राम वनवास से लौटे, अयोध्या में छाई खुशियां

0
2
भगवान राम वनवास से लौटे, अयोध्या में छाई खुशियां
सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 रामलीला में रविवार को राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 रामलीला में रविवार को राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। भगवान राम के रावण का वध कर वापस लौटने पर अयोध्या खुशियों से भर गई। आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच राज्याभिषेक की परंपरा निभाई। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। राज्याभिषेक होने पर सभी अवध वासियों ने जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। इसके अलावा विभीषण का राज्याभिषेक, भरत मिलाप, श्रीराम कैकेयी संवाद के दृश्यों का मंचन कर रामलीला का समापन किया गया।

सेक्टर-62 की श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला कमेटी की रामलीला के अंतिम दिन रामलीला शुरू हुई। 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद जब भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता अयोध्या पहुंचे तो अवध वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई दर्शन को आतुर था। भाई भरत और शत्रुघ्न रथ लेकर आगे बढ़े। अवध के लोग भी जय श्री राम के नारे लगाते हुए रथ के पीछे चलने लगे। जब भगवान राम, लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न ने एक दूसरे को गले लगाया तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। पूरा वातावरण जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। शुभ मुहूर्त में जैसे ही राम का राज्याभिषेक हुआ, अयोध्या नगरी खुशी से नाच उठी। राजा रामचंद्र की विजय के जयकारे गूंज उठे। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी की रामलीला में रविवार को भरत मिलाप, भगवान श्रीराम-कैकेयी संवाद और श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। कलाकारों ने सभी प्रसंगों को बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। अहंकारी रावण का वध करने और चौदह वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता अयोध्या वापस आते हैं, जहां अयोध्यावासियों ने उनका धूमधाम से स्वागत किया। राज्याभिषेक के बाद पूरा मंचन क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद रामलीला के समापन की घोषणा की गई। दशहरा महोत्सव के अगले दिन सेक्टर-46 स्थित श्री राम लखन रामलीला कमेटी में विभीषण का राज्याभिषेक, माता सीता की अग्नि परीक्षा, भरत मिलाप का मंचन किया गया। कलाकारों ने चौदह वर्ष बाद अयोध्या लौटे भगवान श्री राम और भरत के मिलन का ऐसा मंचन किया, जिसे देख देशवासियों की आंखों में आंसू आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here