भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

अमर सैनी

नोएडा। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर पूरे जिले में बेहतर कार्यक्रम हुए हैं। जिले में 6 स्थानों पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। भगवान के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

जनकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-18 से इस्कॉन मंदिर तक पहली जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। दूसरी सलारपुर में जगन्नाथ मंदिर से दुर्गा सदन मंदिर तक यात्रा निकाली गई। तीसरी गढ़ी चौखंडी से सेक्टर-71 तक जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। चौथी यात्रा दादरी कस्बे में अग्रवाल धर्मशाला से विभिन्न स्थानों होते हुए वापस आई। पांचवीं यात्रा ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में वैभव लक्ष्मी मंदिर से विभिन्न स्थानों होते हुए वापस आई। अंतिम और छठी यात्रा अल्फा-1 में मिलेनियम विलेज से कॉमर्शियल बेल्ट तक निकली।

पुलिस रही अलर्ट

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान कोई विवाद ना हो, इसको लेकर पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर ली थी। सड़कों पर हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा अतिरिक्त गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने पूरी निगरानी में सभी 6 स्थान पर जगन्नाथ यात्रा को निकाला है। इस दौरान जिले में शांति का माहौल व्याप्त रहा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img