कनाडा में मंदिर पर हमला, भारत में आक्रोश – राकेश कुमार यादव का बयान

कनाडा में मंदिर पर हमला, भारत में आक्रोश – राकेश कुमार यादव का बयान

रिपोर्ट, हेमंत कुमार

कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर भारत में गहरी नाराजगी व्यक्त की जा रही है। इस घटना को लेकर समाज के विभिन्न तबकों में आक्रोश का माहौल है। सदर बाजार मार्केट के प्रधान राकेश कुमार यादव ने इसे एक बेहद दुखद घटना बताया और कहा कि इस तरह के हमलों का उद्देश्य सिख समुदाय की छवि को खराब करना है, जिसका कुछ तत्व खालिस्तान के नाम पर गलत फायदा उठा रहे हैं।

राकेश कुमार यादव ने कहा, “सिख समाज हमेशा से हर धर्म का आदर करता आया है। सिख समुदाय न केवल दूसरे धर्मों का सम्मान करता है, बल्कि उनकी रक्षा के लिए अपनी जान तक देने के लिए तैयार रहता है। इस तरह की घटनाओं से सिख समाज की छवि को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि निंदनीय है।”

उन्होंने कनाडा सरकार से अपील करते हुए कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। राकेश कुमार यादव ने यह भी बताया कि जल्द ही इस घटना के विरोध में एक ज्ञापन कनाडा सरकार को सौंपा जाएगा, जिसमें सिख समुदाय और हिंदू समुदाय के बीच की एकता बनाए रखने की अपील की जाएगी।

यादव ने इस घटना के पीछे विदेशी साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “कुछ लोग आईएसआई के इशारे पर इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं, ताकि सिख और हिंदू भाईचारे को नुकसान पहुंचे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सके।” राकेश कुमार यादव ने जोर देकर कहा कि ऐसे षड्यंत्रों का जवाब एकजुट होकर देना आवश्यक है, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द्र बना रहे।

इस घटना के बाद से समाज में गहरा आक्रोश है, और लोग कनाडा सरकार से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img