उत्तर प्रदेशराज्य
Tribute: अफगान क्रिकेटर शापूर जादरान के निधन पर समाजसेवियों ने जताया शोक

Tribute: अफगान क्रिकेटर शापूर जादरान के निधन पर समाजसेवियों ने जताया शोक
नोएडा। अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान के निधन पर नोएडा के समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। समाजसेवी अंकिता राजपूत ने बताया कि उनकी संस्था के कई सदस्यों ने शापूर जादरान के इलाज के दौरान उन्हें प्लेटलेट्स दान किए थे। वह हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थे और उपचार के लिए भारत आए थे।
जानकारी के अनुसार उनका प्रारंभिक इलाज ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में चल रहा था। बीमारी के दौरान कई समाजसेवियों और रक्तदाताओं ने उनकी मदद की थी। उनके निधन की खबर मिलने के बाद संस्था के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।





