अमेरिकन पिस्ताचियोज़ ग्रोअर्स ने जसप्रीत बुमराह को बनाया ब्राण्ड अम्बेसडर

अभिषेक ब्याहुत

नई दिल्ली

अमेरिकन पिस्ताचियोज़ ग्रोअर्स (एपीजी) के भारतीय कार्यालय ने जसप्रीत बुमराह को 2024-25 सीज़न के लिए
कैलिफोर्निया में उगाए जाने वाले अमेरिकी पिस्ता के लिए ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है।

जसप्रीत बुमराह दुनिया के अग्रणी पेस बॉलर्स/ क्रिकेट आइकन्स में से एक हैं। ‘मैदान पर और मैदान के बाहर, अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विख्यात जसप्रीत बुमराह अमेरिकन पिस्ताचियो ग्रोअर्स के लिए परफेक्ट अम्बेसडर हैं।’ भारत स्थित अमेरिकी दूतावास में कृषि मामलों के मंत्री गार्थ थोरबर्न ने कहा कि ‘हमें खुशी है कि पिस्ते से मिलने वाले पोषण के संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए हमने बुमराह को अपने साथ जोड़ा है। यूएस, खासतौर पर कैलिफोर्निया में पिस्ता उगाने वाले बहुत से किसान भारतीय मूल के हैं। यह साझेदारी दोनों देशों के बीच के रिश्तों को मजबूत बनाएगी, साथ ही लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देगी। एपीजी के परिवार में जसप्रीत का स्वागत है।’

इस साझेदारी पर बात करते हुए जसप्रीत बुमराह ने कहा ‘‘अमेरिकन पिस्ताचियो ग्रोअर्स के साथ साझेदारी करते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। एक एथलीट के परफोर्मेन्स में पोषण की भूमिका बहुत अधिक मायने रखती है, और मेरा मानना है कि पिस्ता परफेक्ट स्नैक है। प्रोटीन और सेहतमंद वसा के गुणों से भरपूर पिस्ता दिनभर मुझे एनर्जी देता है। मैं हमेशा अपने साथ अमेरिकी पिस्ता रखता हूं, क्योंकि यह मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण देता है।

इस अवसर पर डॉ सिद्धार्थ भार्गव, एमबीबीएस, डायट स्पेशलिस्ट, सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ एंटरेप्रेन्योर ने कहा, ‘‘एथलीट्स के लिए अमेरिकी पिस्ता शक्तिशाली साथी की तरह है। एंटीऑक्सीडेन्ट्स से भरपूर पिस्ता शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाता है और मांसपेशियों की मरम्मत के लिए ज़रूरी प्रोटीन प्रदान करता है। साथ ही इसमें मौजूद सेहतमंद वसा, फाइबर और ज़रूरी पोषक तत्व स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर बेहतरीन परफोर्मेन्स देने में मदद करते हैं।

सुमित सरन, एपीजी के भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि ‘हमाने लिए गर्व की बात है कि हमें भारतीय खेल जगत के दिग्गज जसप्रीत बुमराह के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है। उनकी शानदार उपलब्धियां, न सिर्फ देश का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि असंख्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। अमेरिकी पिस्ता के लिए भारत का मार्केट तेज़ी से विकसित हो रहा है। भारत में पिस्ता का उत्पादन नहीं होता।
हालांकि सेहत के लिए इसके फायदों के बारे में जागरुकता बढ़ रही है। देश में अमेरिकी पिस्ता की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। जसप्रीत बुमराह के माध्यम से हम अमेरिकी पिस्ता से मिलने वाले पोषण के बारे में ज़रूरी जानकारी को देश के स्वास्थ्य के प्रति सजग उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगे।

अमेरिकी पिस्ता सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्म्स और देश भर के मुख्य ड्राय-फ्रूट रीटेलरों पर उपलब्ध है। उपभोक्ता ‘कैलिफोर्निया पिस्ताचियो’ सर्च कर भारत में बेचे जाने वाले कई ब्राण्ड्स में से अपनी पसंद का पिस्ता खरीद सकते हैं। अमेरिकन पिस्ताचियो ग्रोअर्स के बारे में अमेरिकन पिस्ताचियो ग्रोअर्स एक गैर-लाभ कारोबार संगठन है, जो कैलिफोर्निया, एरीज़ोना और न्यू मैक्सिको से
865 से अधिक किसानों, सदस्य प्रोसेसर्स और उद्योग जगत के हितधारकों का प्रतिनिधित्व करता है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img