राज्यहरियाणा

अस्पतालों में डॉक्टर से परामर्श लेने का समय निर्धारित करने की बड़ी पहल-आरती सिंह राव

अस्पतालों में डॉक्टर से परामर्श लेने का समय निर्धारित करने की बड़ी पहल-आरती सिंह राव

 

-हरियाणा स्वास्थ्य हैल्प लाईन टोल फ्री नंबर 104 की शुरूआत

 

चंडीगढ़, 21 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की लोगों को ऑन लाईन नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता की कड़ी में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बडी पहल करते हुए डॉक्टर से मिलने का समय लेने के लिए टोल फ्री नंबर डायल 104 की सुविधा उपलब्ध करवाई है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुश्री आरती सिंह राव ने इस पोर्टल का शुभारंभ आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित विश्राम गृह से किया। इसके बाद पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी इस पोर्टल पर दर्ज करवाया जा सकता है। शिकायतकर्ता से 5 दिन के अंदर-अंदर काॅल बैक की जाएगी। इस पोर्टल पर दवाइयों के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। इस दौरान प्रदेश से सभी सीएमओ वीसी से जुडे।

उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में लोगों को लाईन में लगने से बचाना है। डायल 104 पर पहले से डॉक्टर से परामर्श लेने का समय लिया जा सकेगा।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है। अभी हाल ही में 761 डॉक्टरों को नई नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पहले से जारी ई-टेली मेडिसन सेवाओं को भी इसके साथ एकीकृत किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों के मरम्मत का कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ शीघ्र ही बैठक करेंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर मनीष बंसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉक्टर वीरेंद्र यादव, डॉक्टर कुलदीप सिंह व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players