उत्तर प्रदेश, नोएडा: गोली लगने से घायल युवक की मौत

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में शनिवार देर रात दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिनों से उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। युवक का बुधवार को ही गृह जनपद बुलंदशहर में अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर के खानपुर का रहने वाला विक्रम ठाकुर (25) जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में किराये पर फ्लैट लेकर दो दोस्तों के साथ रहता था। विक्रम के दोस्त आदर्श की शनिवार को जन्मदिन पार्टी थी।

इसमें आठ से दस युवक शामिल हुए। कुछ सोसाइटी के रहने वाले थे, जबकि कुछ बाहरी थे। पार्टी रात दो बजे तक चलती रही। इसी दौरान विक्रम अपने कमरे में गया। कुछ ही मिनट बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली उसके सिर में लगी थी। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक्सप्रेस वे थाना में मुकदमा दर्ज

चार दिनों से विक्रम का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई ने एक्सप्रेसवे थाने में अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है।

चोला में रहने वाले भाई रोहित ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते माह 30 अगस्त को आशु नाम के युवक ने कॉल कर विक्रम ने खुद के सिर में गोली मारने की जानकारी दी थी। रोहित का कहना है कि उसके भाई को किसी अन्य ने गोली मारी है। विक्रम इतना कमजोर नहीं था कि आत्महत्या करे।

गर्लफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप

एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि पार्टी में शामिल युवकों से बुधवार को भी पूछताछ की गई। इनमें से ज्यादातर ने बताया कि विक्रम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले उसका युवती से ब्रेकअप हो गया। इसके बाद से वह परेशान चल रहा था।

हालांकि विक्रम के परिवार के किसी व्यक्ति ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले को जानने के लिए पुलिस घायल विक्रम के ठीक होने का इंतजार कर रही थी। बीते कई दिनों से युवक के परिजन उसके साथ ही अस्पताल में थे। विक्रम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, 5.40 करोड़ की मेथामफेटामाइन बरामद

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार,...

Topics

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img