Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी पर बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, “हम पूरी तरह तैयार, जनता बेफिक्र रहे”

Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी पर बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, “हम पूरी तरह तैयार, जनता बेफिक्र रहे”

दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार 2023 में जब यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंचा था, तब दिल्ली के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए थे। फिलहाल पानी का स्तर 205.6 मीटर पर है और विभाग की तैयारी इस बार पहले से कहीं बेहतर है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले छह महीनों में बड़े पैमाने पर डिसिल्टिंग की गई है, जिससे नालों और बैराज में पानी के बहाव में कोई बाधा नहीं है। आज बैराज के सभी गेट खुले हैं, पानी बिना रुके निकल रहा है। यमुना के बाढ़ मैदानों में जरूर पानी पहुंचेगा क्योंकि यह उसका स्वाभाविक क्षेत्र है, लेकिन वहां से बाहर पानी नहीं फैलेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि यमुना बाढ़ मैदानों में बसे लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन दिल्ली के बाकी हिस्से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा, “हम हर घंटे रिपोर्ट ले रहे हैं। यदि जलस्तर 207 मीटर या उससे ऊपर भी पहुंचता है तो भी दिल्ली किसी खतरे में नहीं होगी। लोगों को बेफिक्र रहना चाहिए।”

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img