नई दिल्ली: रजित पुन्हानी ने संभाला एफएसएसएआई सीईओ का कार्यभार

नई दिल्ली, 1 सितंबर: बिहार कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी रजित पुन्हानी ने सोमवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाला।

पुन्हानी को केंद्र, राज्यों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तीन दशकों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है, जिसमें सार्वजनिक नीति, वित्त, सामाजिक सुरक्षा, कराधान, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सुरक्षा और शासन में सुधारों का नेतृत्व करने का एक सिद्ध रिकॉर्ड शामिल है। वह, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र को उद्योग की मांगों और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के अनुरूप बनाने में योगदान दिया। इससे पहले, वे राज्यसभा सचिव और संसद टीवी के सीईओ के पद पर कार्यरत थे।

रजित पुन्हानी ने 45 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पेंशन और बीमा योजना शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अप्रत्यक्ष कर समिति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे देश के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नींव रखने में मदद मिली है। उन्होंने बिहार सरकार में प्रधान सचिव, गृह मंत्रालय में विशेष सचिव और यूरोपीय संघ में एक राजनयिक और प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया है। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक, पुन्हानी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर से वित्त में एमबीए किया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img