उत्तर प्रदेश : मथुरा के बरसाना में राधा रानी ने दिए भक्तों को दर्शन, भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के बरसाना में श्री राधा रानी मंदिर में राधाष्टमी के पावन अवसर पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। साल में सिर्फ दो बार अपनी महल से बाहर आने वाली लाडली जी (राधा रानी) ने श्वेत छतरी में बैठकर भक्तों को दर्शन दिए।

हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे मंदिर

राधा रानी के दर्शन पाने के लिए हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे, जिससे बरसाना की गलियां आस्था के सागर में डूब गईं। इस विशेष अवसर पर गोस्वामी समाज के लोगों ने समाज गायन के साथ पालकी में श्री राधा रानी को उनके महल से श्वेत छतरी तक लाया गया और उन्हें यहां विराजमान कराया गया।

भक्तों ने लगाए जयकारे

इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए और पूरी बरसाना नगरी ‘राधे राधे’ के जयघोष से गूंज उठी। लाखों भक्तों ने राधा रानी के अलौकिक दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

भक्ति और उत्साह का संगम

राधा अष्टमी का यह उत्सव बरसाना में भक्ति और उत्साह का एक अद्भुत संगम बन गया, जो हर साल भक्तों को अपनी ओर खींचता है। यह पावन अवसर भक्तों के लिए एक यादगार अनुभव था, जो उनके जीवन में नई आध्यात्मिक ऊर्जा भर गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img