One Nation One Election: एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान में डॉक्टरों की हुंकार, खचाखच भरे सभागार से दिखा उत्साह

One Nation One Election: एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान में डॉक्टरों की हुंकार, खचाखच भरे सभागार से दिखा उत्साह

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सभागार में रविवार को राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ और रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन MAMC एवं लोकनायक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए चिकित्सकों और चिकित्सा समुदाय ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस राष्ट्रीय अभियान को समर्थन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का खचाखच भरा सभागार इस बात का प्रमाण है कि चिकित्सा समुदाय ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव के अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दी है। जिस प्रकार चिकित्सक रोगियों का उपचार करते हैं, उसी दक्षता और निष्ठा के साथ अब वे समाज और राष्ट्र के उपचार के लिए इस अभियान से जुड़ेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव कोई विकल्प नहीं बल्कि एक संकल्प है, जिसे पूरा देश समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस संकल्प को पूरा करने के लिए जनता के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं और यह अभियान लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बी.एल. चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इस राष्ट्रीय अभियान से चिकित्सकों को जोड़ने की शुरुआत लोकनायक अस्पताल से हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ की अध्यक्ष डॉ. ममता त्यागी ने इसे भारत की आत्मा से जुड़ा सिद्धांत बताते हुए चिकित्सा समुदाय से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जनआंदोलन बनाकर समाज में नई जागरूकता जगाएं।

संघ के संरक्षक डॉ. ग्लैडबिन त्यागी ने घोषणा की कि देशभर में जहां भी एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर कार्यक्रम होंगे, वहां राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चिकित्सकों द्वारा गणेश वंदना, नर्सिंग छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक और आयुर्वेदाचार्यों द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों को Doctors for Nation Award और नर्सों को Nurses for Nation Award से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। मंच संचालन डॉ. सचिन गुप्ता ने किया। इस मौके पर दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के निदेशक और वरिष्ठ चिकित्सक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें डॉ. विनोद कुमार (चिकित्सा निदेशक, जीटीबी अस्पताल), डॉ. धमीजा (जीटीबी अस्पताल), ली क्रेस्ट अस्पताल के निदेशक पंकज अग्रवाल, नेशनल नर्सेज ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष डॉ. रितु सिंह, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन MAMC के अध्यक्ष डॉ. सौमित डे समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img