Agra Crime: आगरा में मंदिर से अष्टधातु की शिव मूर्ति और दान पेटियां चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Agra Crime: आगरा में मंदिर से अष्टधातु की शिव मूर्ति और दान पेटियां चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में स्थित मोतीमहल बस्ती के पास नगला देवजीत सौरा बाबा मंदिर से भगवान शिव की अष्टधातु की मूर्ति और दो दान पेटियां चोरी हो गईं। यह घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर हंगामा करने लगे। मंदिर से जुड़ी यह चोरी लोगों की आस्था को गहरी चोट पहुंचाने वाली मानी जा रही है, क्योंकि यह मंदिर लगभग 40 वर्ष पुराना है और क्षेत्र की धार्मिक आस्थाओं का प्रमुख केंद्र रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मंदिर के पुजारी ने थाने में तहरीर देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा सीता नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे और पुजारी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि चोर न केवल भगवान शिव की अष्टधातु की मूर्ति का मुखौटा बल्कि मंदिर की दान पेटियां भी अपने साथ ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वर्मा ने स्थानीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को इस घटना की सूचना दी, जिन्होंने पुलिस अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img