Delhi RWA Land Dispute: प्रीत विहार A ब्लॉक में RWA की 3 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा, सोसाइटी में आक्रोश

Delhi RWA Land Dispute: प्रीत विहार A ब्लॉक में RWA की 3 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा, सोसाइटी में आक्रोश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार A ब्लॉक में स्थित रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। समिति के अनुसार, एक व्यक्ति ने RWA ऑफिस से सटी जमीन पर अपनी कोठी बना ली और लगभग 90 गज जमीन को भी अपने प्लॉट में मिला लिया। इस जमीन की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सोसाइटी के सदस्यों का कहना है कि जब उन्होंने इस कब्जे का विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें गालियां देकर भगा दिया। इसके बाद समिति ने थाना प्रीत विहार, एमसीडी और डीसी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि जमीन खाली कराना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने सोसाइटी को एमसीडी जाने की सलाह दी।

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराए एक साल से अधिक हो चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी ने कब्जाई हुई जमीन पर गेट लगाकर ताला भी जड़ दिया है। इस कारण समिति के सदस्य परेशान हैं और लगातार पुलिस अधिकारियों, निगम पार्षद और MCD अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। RWA सदस्यों का साफ कहना है कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल हों, वे अपनी सोसाइटी की जमीन किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे। समिति के एक सदस्य ने कहा कि यह सिर्फ जमीन का मुद्दा नहीं बल्कि सोसाइटी के अधिकार और भविष्य की सुरक्षा का मामला है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img