Chandauli Floods: चंदौली में बाढ़ का संकट, बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव डूबे

Chandauli Floods: चंदौली में बाढ़ का संकट, बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव डूबे

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में चंद्रप्रभा और नौगढ़ बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद कई गांव जलमग्न हो गए हैं। अचानक आई बाढ़ से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। चंदौली सदर तहसील की एसडीएम दिव्या ओझा ने बताया कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए बाढ़ चौकी बनाई गई है और करीब 500 बेड की व्यवस्था की गई है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों को राहत शिविरों में तैनात किया गया है।

इसके अलावा पीड़ितों को तीनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। लंच पैकेट, नाश्ता और रात का खाना बांटा जा रहा है ताकि किसी को भोजन की कमी न हो। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रहा है और सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img