उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोए़डा में किसानों संग बैठक के बाद बनी सहमति

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी ने शनिवार को इंटरचेंज से प्रभावित किसानों के साथ बैठक की। बैठक में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी नागर और जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा मौजूद रहे।

यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास इंटरचेंज का निर्माण प्रस्तावित है। प्राधिकरण की ओर से इंटरचेंज निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, किसानों को अतिरिक्त मुआवजा और आवासीय प्लॉट जैसी मांगों का समाधान नहीं मिलने के कारण वे पिछले 4 दिनों से निर्माण कार्य रोके हुए थे।

बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद किसानों ने निर्माण कार्य शुरू करने की सहमति दे दी।

बैठक में जयवीर कसाना, मेरठ मंडल महासचिव रविंद्र नागर समेत कई किसान नेता और प्रभावित किसान मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img