उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे एचएफएमडी से संक्रमित 15 बच्चे

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।जिला अस्पताल में हैंड फुट एंड माउथ संक्रमण (एचएफएमडी) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों की ओपीडी में रोजाना 15 से अधिक बच्चे इस संक्रमण के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। दो दिनों में संख्या 20 के पार हो गई।

चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया जादौन ने बताया कि एचएफएमडी सामान्य संक्रामक वायरल बीमारी है। यह कॉक्ससैकी वायरस के कारण होती है। इसके लक्षणों में बुखार, गले में खराश, भूख न लगना, चिड़चिड़ापन, हाथ पैरों में दाने या छाले और मुंह के अंदर घाव बनना शामिल हैं। यह बीमारी आमतौर पर 7 से 10 दिनों में ठीक हो जाती है लेकिन सही देखभाल न होने पर गंभीर हो सकती है। बच्चों की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता संक्रमण की वजह बन रही है।

ऐसे फैलती है बीमारी

डॉ. प्रिया जादौन ने बताया कि बीमारी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, खांसी या छींक के दौरान निकली बूंदों, या दूषित वस्तुओं को छूने से फैल सकती है। ऐसे में स्कूल, डे-केयर सेंटर या खेल के मैदान जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी की जरूरत होती है।

स्वच्छता का रखें ध्यान
बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता सबसे प्रभावी उपाय है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों के हाथ बार-बार धोएं। विशेष रूप से टॉयलेट के बाद, खाना खाने से पहले और बाहर से लौटने के बाद। इसके साथ ही बच्चों के खिलौने, मेज, दरवाजे की कुंडी जैसी बार-बार छूने वाली सतहों को नियमित रूप से कीटाणु रहित करना चाहिए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img