नई दिल्ली: सैन्य परिस्थितियों में शारीरिक व मानसिक आघात पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

नई दिल्ली, 18 अगस्त :भारतीय सेना आगामी 28 और 29 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में सैन्य परिस्थितियों में शारीरिक और मानसिक आघात पर एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, मिलमेडिकॉन-2025 का आयोजन करेगी। चिकित्सा सेवा महानिदेशक (सेना) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैन्य नर्सिंग सेवा की शताब्दी मनाई जाएगी, जिसमें अनुकरणीय सेवा और युद्ध चिकित्सा देखभाल में नारी शक्ति के अवतार को सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मेलन वैश्विक विद्वानों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों को सैन्य वातावरण में शारीरिक और मानसिक आघात के प्रबंधन में आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाएगा, जिसमें उन्नत युद्ध आघात देखभाल, स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग, और आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया में नवीन दृष्टिकोणों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह सम्मेलन कई मित्र देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी मजबूत करेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img