Delhi: दिल्ली में विभाजन विभीषिका दिवस पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मोमबत्तियां जलाकर याद किए बंटवारे के शिकार लोग

Delhi: दिल्ली में विभाजन विभीषिका दिवस पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मोमबत्तियां जलाकर याद किए बंटवारे के शिकार लोग

दिल्ली में विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेताओं ने मोमबत्तियां जलाकर बंटवारे के दौरान शहीद हुए और विस्थापित हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह भारतीय इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में से एक है। उन्होंने कहा, “हम अपने उन पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने यहां एक नया जीवन शुरू करने के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस पीढ़ी ने बंटवारे का दंश झेला, वह कांग्रेस की सत्ता लोलुपता और अति महत्वाकांक्षा के कारण था। उन्होंने कहा, “देश के विभाजन और बंगाल के बंटवारे में 20 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई और लाखों लोगों को विस्थापन का दर्द सहना पड़ा। भाजपा इस दिन को बंटवारे के दर्द को साझा करने और भविष्य में ऐसा काला अध्याय दोबारा न आए, इसका संकल्प लेने के लिए मनाती है।” कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर और मोमबत्तियां जलाकर उन सभी को याद किया, जिन्होंने बंटवारे के दौरान अपने प्राण गंवाए या अपने घर-बार से बेघर हो गए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img