नई दिल्ली: समुद्री सुरक्षा को लेकर जारी रहेगी भारत-श्रीलंका की साझेदारी

नई दिल्ली, 11 अगस्त : भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को लेकर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और श्रीलंका तटरक्षक बल (एसएलसीजी) के बीच आठवीं उच्च स्तरीय बैठक सोमवार को नई दिल्ली में हुई।

इस बैठक में समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, समुद्री खोज एवं बचाव और समुद्री कानून प्रवर्तन के क्षेत्रों में सहयोगात्मक भागीदारी को मजबूत करने के साथ-साथ क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता पहलों को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसएलसीजी के महानिदेशक रियर एडमिरल वाई.आर. सेरासिंघे ने किया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईसीजी के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने किया। दोनों पक्षों ने समकालीन समुद्री चुनौतियों का समाधान करने, साझा समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरणीय प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। श्रीलंकाई दल 10-14 अगस्त तक भारत के दौरे पर है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img