उत्तर प्रदेश : मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने श्री पंचायती गौशाला का किया दौरा

Hapur News : मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने रविवार को श्री पंचायती गौशाला का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कपिला गौ माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और गौशाला की अलीपुर शाखा का भ्रमण किया। सांसद ने गौशाला के आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों, विशेष रूप से केंचुआ खाद उत्पादन, की सराहना की।

कपिला गौ माता का पूजन और आशीर्वाद

सांसद अरुण गोविल ने हापुड़ स्थित श्री पंचायती गौशाला में पहुंचकर सबसे पहले कपिला गौ माता का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गौशाला की अलीपुर शाखा पहुंचे, जहां उनका पटका पहनाकर और गौ माता की मूर्ति भेंटकर स्वागत किया गया।

केंचुआ खाद उत्पादन केंद्र का उद्घाटन

सांसद ने अलीपुर शाखा में सरिता सुरेश केंचुआ खाद उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया और इसके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। अरुण गोविल ने कहा, “इस गौशाला की खास बात यह है कि यह अपने प्रयासों से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जैविक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है।”

गौशाला के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने किया स्वागत

गौशाला के प्रधान मनोज तेल वालो ने कहा कि गौशाला का सेवा कार्य सभी के संयुक्त प्रयासों से संभव हो रहा है। गौशाला के मंत्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि अलीपुर शाखा के लिए 7711 गज जमीन लगभग तीन साल पहले खरीदी गई थी। इस पर केंचुआ खाद उत्पादन का कार्य शुरू किया गया, जो गौशाला की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, अमित शर्मा, कपिल एस.एम., मोहन सिंह, कुनाल चौधरी, अनिल त्यागी, गौरव रुड़कीवाल, और गौशाला प्रबंध समिति के सदस्य अनुज मित्तल, दीपक गोयल, अरुण चीनी वाले, विनोद, वीरेंद्र कंसल, शरद गर्ग, टुक्की राम गर्ग, राजीव गर्ग, और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img