उत्तर प्रदेश, नोएडा: रंजिश में बाइक सवार को लात-घूंसों से पीटा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव में बीते गुरुवार रात चार युवकों ने रंजिश में बाइक सवार कंपनीकर्मी को लात-घूंसों से पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने सेक्टर-39 थाने में तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित रघुनंदन ने पुलिस को बताया कि वह सदरपुर गांव में नागर डेरी के सामने वाली गली में रहते हैं। वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह गुरुवार रात करीब 10.30 बजे सेक्टर-78 से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। वह सदरपुर गांव में संदीप चौहान के भूखंड के पास पहुंचे तो वहां पहले से कुछ युवक खड़े थे।

इनमें अंबुज राय, अंकुर पंडित, संजू चौहान और एक अज्ञात युवक था। उन युवकों ने रघुनंदन को रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया तो उन्हें भी धमकाकर दूर कर दिया। आरोपियों ने भविष्य में दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी रंजिश रखते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर विवाद है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इसका पता चलेगा। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img