उत्तर प्रदेश, नोएडा: गोलाकार स्काईवॉक को आईआईटी की मंजूरी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर गोलाकार स्काईवॉक बनाने की परियोजना के डिजाइन व ड्राइंग को परीक्षण के बाद आईआईटी दिल्ली की मंजूरी मिल गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
करीब 400 मीटर के इस स्काईवॉक के निर्माण में 34.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य में 12 माह का समय लगेगा। यह स्काईवॉक नेशनल हाईवे-9 (दिल्ली-मेरठ-एक्सप्रेस-वे) से शहर में आने वाले वाहनों को जाम से निजात दिलाएगा। यहां हजारों रोजाना लोग सड़क पार करते हैं जिससे जाम लग जाता है। गोलकार स्काईवॉक पर राहगीरों को चढ़ने में कोई परेशानी न हो इसके लिए नोएडा की तरफ एस्केलेटर व नेशनल हाईवे की तरफ दो लिफ्ट लगेंगी। गोलचक्कर से आगे हाईवे पर फुटओवर ब्रिज बना है। इसे भी स्काईवॉक से जोड़ा जाएगा। स्काईवॉक को पिलरों पर खड़ा किया जाएगा।

50 हजार लोग रोज पैदल चलते हैं
प्राधिकरण की तरफ से करवाए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि गोलचक्कर से प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा लोगों का पैदल आवागमन होता है। मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली व नोएडा की तरफ से जाने वाले लोग ऑटो व बस से यहां उतरते हैं। जब लोग पैदल गोलचक्कर पार करते हैं तो वाहनों के रास्ते में बाधा आती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img