उत्तर प्रदेश, नोएडा: सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने युवक पर हमला किया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स वन सोसाइटी में गुरुवार को एक पालतू कुत्ते ने युवक पर हमला कर काटने का प्रयास किया। पीछे हटकर अपनी जान बचाते वक्त कुत्ते ने युवक के पैर पर पंजा मार दिया । लोगों का आरोप है कि पालतू कुत्तों को लेकर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। सोसाइटी के सी1 टावर के फ्लैट नंबर 1102 में हिमांशु परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर को वह किसी काम से नीचे जा रहे थे।

सीढ़ी से उतरते वक्त जब दसवीं फ्लोर पर पहुंचे तो वहां एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर आ रही थी। कुत्ते ने हिमांशु को देखकर हमला कर दिया। हिमांशु ने तुरंत पीछे हटकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कुत्ते ने उनके पैर पर पंजा मार दिया। उनका आरोप है कि अगर वह थोड़े से और देरी करते तो कुत्ता उन्हें काट लेता। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में पालतू कुत्तों को लेकर कोई भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। महिला ने कुत्ते के मुंह पर मजल नहीं लगाया था। साथ ही, उसके बेल्ट को भी ढीला छोड़ रखा था, जिससे वह किसी पर भी हमला कर सकता था।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img