Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में प्रतिभा सम्मान समारोह

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में प्रतिभा सम्मान समारोह
ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव रहे।

समिति द्वारा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें कुश्ती, कबड्डी के खिलाड़ी, डॉक्टर, यूपी बोर्ड और सीबीएससी में टॉपर छात्र-छात्राएं तथा पत्रकार शामिल थे।

प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि गुर्जर समाज में शिक्षा की लौ जल चुकी है। उन्होंने ईश्वर नागर, दिनेश नागर जैसे जज, डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों और बबीता नागर एवं ज्योति भाटी जैसी अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने समाज, देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।उन्होंने स्वर्गीय जतन भाटी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को इतनी कम उम्र में लोग याद कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से उस व्यक्ति की काबिलियत है जो लोगों के दिलों में जिंदा है। प्रोफेसर यादव ने डॉक्टर विकास प्रधान की टीम के कार्य को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय जतन भाटी समाज के कोहिनूर थे। उन्होंने बताया कि इस परिवार ने हमेशा समाज के लिए काम किया है और जतन भाटी के कार्यों को डॉक्टर विकास प्रधान आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में राजे प्रधान, धीरज नागर, विनय तालान, सुखवीर प्रधान, बाबू प्रधान, नासिर प्रधान, सुबेराम भाटी, ज्ञानी चेयरमैन, गजब प्रधान, वेद प्रकाश प्रधान, सुधीर भाटी, इंदर प्रधान, लीला नागर, अनिल तालान, पवन खटाना, डॉ. आयुषी, सिंधु तेवतिया, शशि मावी, ब्रजेश भाटी, आलोक नागर, लौकेश भाटी, संजय कसाना और कृष्ण नागर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें