उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थागत छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के विवरण अपलोड किए जाएंगे। वही, संस्था के प्रधान की ओर से छात्रों से प्राप्त परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यालय 16 अगस्त तक विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसी दिन तक विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ परीक्षा शुल्क भी जमा किया जा सकेगा।

विलंब शुल्क के साथ छात्रों का विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। विद्यार्थी 21 से 31 अगस्त तक अपने विवरण की जांच कर सकते हैं। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यालय एक से 10 सितंबर तक विवरण में संशोधन कर सकेंगे। अंतिम नामावली व फोटोयुक्त विवरण परिषद को भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। यह विवरण संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी जमा किया जाएगा। जरूरी निर्देश जारी परिषद द्वारा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। इसमें स्कूलों को सभी जानकारी समय पर अपलोड करनी होगी। इसी के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही से छात्रों को नुकसान हो सकता है। वही आवेदन और शुल्क प्रक्रिया पूरी तरह upmsp.edu.in पर ऑनलाइन होगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img