उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसानों को बिजली और खाद नहीं

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में खरीफ की फसलों की बुआई के लिए बिजली और खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ता डाढ़ा गोलचक्कर से सदर तहसील पहुंचे। भाटी ने कहा कि मानसून की दस्तक पूरे देश में हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर में सामान्य से कम वर्षा हुई है। किसान वैकल्पिक सिंचाई साधनों पर निर्भर हैं। जनपद में दो-तिहाई से अधिक क्षेत्र नलकूप से सिंचित होता है।

उन्होंने कहा कि जनपद में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लाइन लॉस और तकनीकी कारणों से किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली मंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान भी बिजली गुल हो जाती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूरिया और डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में महाराज सिंह नागर, गौतम अवाना, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नागर, नीरज लोहिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम चारुल यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img