उत्तर प्रदेश, नोएडा: आज से दो जगह दे सकेंगे ड्राइविंग टेस्ट

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाले टेस्ट में अब एक नहीं दो विकल्प मिलेंगे। सोमवार से दादरी बाईपास रोड पर स्थित वाईबी बिल्डर्स ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर को भी लोग टेस्ट देने के लिए अब चुन सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर बदलाव कर दिए गए हैं।

अहम है कि इससे पहले जिले में बिसाहड़ा में केवल एक ही ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा था। ऐसे में दो सेंटर खुल जाने से लोगों को विकल्प भी मिल सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अभी जिले में तीन और सेंटरों को खोला जाना है।

उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ सियाराम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को इसके लिए शासन की ओर से मंजूरी मिली और इसे शुरू करने का निर्देश दिया गया है। टेक्निकल टीम वेबसाइट में बदलाव कर रही है जल्द ही यह भी पूरा कर लिया जाएगा।

सोमवार से यहां टेस्ट देने लोग जा पाएंगे। बता दें कि टेस्ट के लिए प्रक्रिया पहले की तरह ही रहने वाली है। इसके लिए पहले एआरटीओ कार्यालय जाकर बायोमेट्रिक कराना होगा। इसके बाद टेस्ट के लिए स्लॉट लेना होगा फिर दादरी जाकर वहां ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img