उत्तर प्रदेश, नोएडा: 55 फीसदी लोगों को जहरीले सांप ने डसा, जून में सबसे ज्यादा मामले

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जिले में जहरीले सांप के डसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कुल मामलों में से 55 प्रतिशत लोग जहरीले सांपों का शिकार हुए हैं। विभाग ने सर्कुलर जारी किया है कि सांप के डसने पर झाड़-फूंक का सहारा न लें बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इंजेक्शन लगवाएं।

जनवरी से जून तक 49 लोगों को सांप ने काटा जिनमें से 27 लोगों को जहरीले सांप ने काटा है। 22 लोगों को सामान्य सांप ने काटा। सबसे ज्यादा मामले मई में 18 और जून में 23 सामने आए। इसी अंतराल के बीच में पिछले साल 62 लोगों को सांप ने काटा था, इसमें से दो लोगों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसके पीछे देर से अस्पताल पहुंचने को कारण बता रहे हैं। इस बार एक भी सांप काटने से मौत नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश होने के कारण सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं। इस वजह से मामले बढ़े हैं।

क्या करें
-सर्पदंश होने पर व्यक्ति को आश्वस्त करें और शांत रखें।
-धीरे-धीरे सांप से दूर हो जाएं।
-घाव वाले अंग को स्थिर रखें, हिलाएं नहीं।
-यदि सर्पदंश वाली जगह पर कोई आभूषण, जूते, अंगूठी, घड़ी या तंग कपड़ा हो तो तुरंत निकाल दें।
-पीड़ित को स्ट्रेचर पर बांई करवट लिटाएं, दाहिना पैर मुड़ा हो और हाथ से चेहरे को सहारा दें।

– पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं।

क्या न करें
-सांप पर हमला करने या उसे मारने की कोशिश न करें, वरना वह बचाव में फिर काट सकता है।
-घाव को कसकर बांधने या रक्त संचार रोकने का प्रयास न करें।
-रोगी को पीठ के बल न लिटाएं, इससे वायुमार्ग अवरुद्ध हो सकता है।
-पारंपरिक तरीकों या झाड़-फूंक से इलाज करने का प्रयास न करें।

बचाव ही सबसे बेहतर उपाय
स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है कि खेतों में काम करते समय जूते और दस्ताने पहनें। अंधेरे में टॉर्च का इस्तेमाल करें। आसपास साफ-सफाई बनाए रखें ताकि सांपों के छिपने की जगह न रहे।

–
अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी स्थिति में झाड़-फूंक पर समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-स्नेक इंजेक्शन मुफ्त में उपलब्ध है। -डॉ. अमित कुमार, जिला हेल्थ एक्सपर्ट, स्वास्थ्य विभाग

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img