उत्तर प्रदेश, नोएडा: पानी की गुणवत्ता देखेगी की कमेटी, केंद्र सरकार को देगी रिपोर्टर

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। लोगों के पीने के पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जिलास्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कार्य जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत किया जा रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी की हर महीने बैठक होगी, जिसमें पानी की गुणवत्ता पर रिपोर्ट देगी। भारत सरकार के पोर्टल पर भी यह रिपोर्ट अपलोड करेगी।
पिछले दिनों पानी की सप्लाई को लेकर कई सोसाइटियों में लोगों के बीमार पड़ने की खबरें आई थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोसाइटी में शिविर लगाकर पानी की गुणवत्ता की जांच कराई थी जिसमें खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए थे।

जांच के लिए बनाई जा रही लैब
डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, जल विभाग और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक करके कमेटी का गठन किया जा रहा है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग में पानी की जांच के लिए लैब भी बनाई जा रही है। इसमें सोसाइटी और सेक्टर में सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। टीम सार्वजनिक स्थानों से भी पानी के सैंपल लेकर जांच करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img