उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पीएमओ के डिप्टी सेक्रेट्री ने सुनी समस्या

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में बिल्डर बायर्स समस्या सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां से कई शिकायत पीएमओ तक पहुंच रही है। ये समस्या क्यों हो रही है और इनका समाधान क्या हो सकता है। रेरा में रजिस्ट्रेशन के बिल्डर काे कहां दिक्कत है। बायर्स को समय पर फ्लैट क्यो नहीं मिल रहे या रजिस्ट्री क्यो नहीं हो रही । इस तरह की सभी समस्याओं को देखने के बाद मंगलवार को पीएमओ के डिप्टी सेक्रेटरी मंगेश घिल्डियाल नोएडा प्राधिकरण पहुंचे।

यहां उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी के साथ बैठक की। इस बैठक में रेरा के रिकवरी ऑफिसर के अलावा अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। इसके बाद बिल्डर और बायर्स के साथ अलग से बैठक की गई। करीब दो से ढाई घंटे बैठक के बाद उन्होंने बारी-बारी से सभी इन समस्याओं को किस तरह से समाप्त किया जाए इसके लिए सुझाव मांगे। सभी ने अपनी समस्या और उससे जुड़े सुझाव दिए।

बैठक में नोएडा से बिल्डरों में प्रतीक, गुलशन, आरजी के अलावा ऐस शामिल हुए। वहीं ग्रेटर नोएडा के कुछ बायर्स भी बैठक में रहे। इस दौरान नोट्स बनाए गए, जिन्हें डिप्टी सेक्रेटरी अपने साथ ले गए। बता दें नोएडा, ग्रेटर नोएडा में अमिताभ कांत की सिफारिश के बाद भी रजिस्ट्री की संख्या कम है। साथ ही हजारों की संख्या में बायर्स ऐसे हैं जिनको फ्लैट पर कब्जा नहीं मिल सका है। यही लोग लगातार पीएमओ में मेल और पत्राचार के जरिए अपनी शिकायत रख रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को ये बैठक की गई। बैठक के बाद के नतीजों पर सभी की निगाह लगी हुई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img